एक माह गुजरने के बाद भी नहीं हो सका शिक्षक के घर हुई चोरी की घटना का खुलासा

झांसी। एक माह गुजरने के बाद भी दिन दहाड़े शिक्षक के घर में दिवाल फांद कर हुई चोरी की घटना का खुलासा करने में सदर बाजार थाना पुलिस नाकाम साबित हो रही है। पुलिस अभी तक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी। 15 सितंबर को पवन कुमार ने थाना सदर बाजार पुलिस को सूचना देते हुए बताया था कि वह सरकारी स्कूल में शिक्षक है, और उसका निवास भगवंत पुरा टीचर्स कॉलोनी में है, 15 सितंबर को वह सुबह घर पर ताला लगाकर स्कूल पढ़ाने गया था। देर शाम जब घर लौट कर आया और दरवाजे का ताला खोलकर अंदर घुसा तो देखा घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था, घर अंदर रखी अलमारियों से सोने चांदी के जेवरात और नकदी गायब थी। साथ ही छत पर जाकर देखा तो जेवरातों के बॉक्स खाली पड़े थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। घटना के एक माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली है, पुलिस आज तक चोरी करने वाले बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी। पीड़ित ने पुलिस अफसरों से घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *