झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र बड़ागांव गेट बाहर घर में लगे नालों में पानी नहीं आने से आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। करीब एक घंटे से लगे जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। फिलहाल एक घंटा होने के बावजूद अभी तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिसके चलते लोगों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। जानकारी मुताबिक बड़ागांव गेट बाहर नारायण बाग रोड वार्ड नंबर पचास में चल रहे नाली निर्माण कार्य के दौरान पानी की पाइप लाइन टूट गई। करीब एक सप्ताह से पाइप लाइन टूटने से लोगों के घरों में लगे नलों में पानी नहीं आ रहा जिससे लोगों का आक्रोश आज बढ़ गया और सभी ने जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। करीब एक घंटे से लगे इस जाम के चलते वाहनों की लंबी लाइन लग गई। फिलहाल अभी तक कोई भी जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारि मौके पर नहीं पहुंचे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
