झांसी। रविवार को बकरीद मनाई जा रही। सुबह शहर की मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज पढ़ी गई। बकरीद के मौके पर रविवार की सुबह बड़ी ईदगाह पर सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सजदे में सर झुका कर नमाज पढ़कर देश में अमन चैन की कामना की।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।रविवार को बकरीद के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में बड़ी ईदगाह पहुंच कर सजदे में सर झुका कर ईद की नमाज अदा की। नमाज बड़ी ईद गाह पर सुबह पौने आठ बजे शुरू हुई। नमाज मुफ्ती मोहम्मद साबिर काजमी ने अदा करवाई। सभी ने नमाज पढ़कर देश में अमन चैन की कायम रखने की कामना की। नमाज पढ़ने के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा। एसएसपी शिवहरि मीना लगातार भ्रमणशील होकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






