Home Uncategorized व्यापारी को गाड़ी में लटका कर तीन सौ मीटर घसीटने वाले बदमाश...

व्यापारी को गाड़ी में लटका कर तीन सौ मीटर घसीटने वाले बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, तमंचा, कारतूस सहित नकदी बरामद

77
0

झांसी। शिवपुरी झांसी राजमार्ग पर व्यापारी को चार पहिया गाड़ी में लटका कर तीन मीटर घसीट कर चलती गाड़ी से फेंकने वाले बदमाशों को देर रात रक्सा थाना, स्वाट टीम, सर्वेलेंस टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम से हुई बदमाशों की मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, दो ने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। पुलिस ने चारों बदमाशों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से दो तमंचे,कारतूस, घटना में प्रयुक्त चार पहिया गाड़ी और व्यापारी के ऑन लाइन ट्रांसफर कराए रुपए बरामद कर लिए है।

जानकारी के मुताबिक 17 अगस्त को गणेशगढ़ निवासी गब्बर ने रक्सा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसका भाई रिंकू प्रजापति डगरवाहा तिराहा पर ऑन लाइन मनी ट्रांसफर, आधार कार्ड, फोटो स्टेट आदि की दुकान खोले हुए है। 17 अगस्त को एक स्कॉर्पियो गाड़ी उसके भाई की दुकान पर रुकी और उसमें से सवार एक व्यक्ति ने उसके भाई से ऑन लाइन नकदी ट्रांसफर करवा ली और जाने लगा। भाई रिंकू से उनसे पैसे मांगे तो उसे पकड़ कर गाड़ी में गेट पर लटका लिया और गाड़ी तेज रफतार में चला कर करीब तीन सौ मीटर तक घसीटते हुए पटक कर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इधर एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटना को गंभीरता से लेकर घटना का खुलासा करने के लिए स्वाट, सर्वेलेंस और रक्सा पुलिस की संयुक्त टीम गठित की थी। एसएसपी के निर्देशन में बदमाशों का सुराग लगाने में लगी टीमों का देर रात रक्सा टोल के आगे नया खेड़ा के पास संदिग्धों से आमना सामना हो गया। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो वह लोग तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्यवाही करते हुए बदमाशों पर बन्दूक से फायरिंग की। जिसमें दो बदमाशों के पैर में पुलिस की बंदूक से निकली गोली लगने से वह घायल हो गए। वही उनके दो साथियों ने पुलिस टीम के सामने समर्पण कर दिया। पुलिस टीम चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम मध्यप्रदेश जिला दतिया गोधन निवासी मंगल सिंह जाट, मध्यप्रदेश जिला दतिया के इंदरगढ़ निवासी लोकेंद्र उर्फ लिटिल, ब्रिज किशोर धाकड़, पंजाब के पटियाला धर्मकोट निवासी भूपेंद्र सिंह बताए। पुलिस ने घायल घायल मंगल जाट और लोकेंद्र साहू उर्फ लिटिल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में चारों ने 17 अगस्त को रिंकू प्रजापति के साथ की गई घटना का जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से रिंकू प्रजापति के ऑन लाइन ट्रांसफर कराए ग्यारह हजार की नकदी, दो तमंचे, पांच जिंदा और खोखा कारतूस सहित घटना में प्रयुक्त चार पहिया गाड़ी बरामद कर ली है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here