झांसी। गुरुवार की सुबह भारी संख्या में लोगों द्वारा कानपुर हाईवे पर जाम लगाकर शासन प्रशासन और आम जन के साथ गाली गलौज अभद्रता करने वाले छह नामजद सहित सैंकड़ों लोगों पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।बड़ागांव थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की बुधवार की दोपहर एक 14 वर्षीय किशोर नदी में नहाने के दौरान गिर गया था। जिसकी तलाश के लिए पुलिस बल और गोताखोर लगे और इसकी सूचना अधिकारियों को भी दी गई। रात भर तलाश करने के बाद भी किशोर नही मिला। पुलिस पूरा प्रयास कर रही थी किशोर को खोजने का। तभी सुबह छह बजे सूचना मिली की नदी में लापता किशोर के परिजन बृज बिहारी राजपूत, राहुल राजपूत, राजेंद्र, विशाल, अनुराग और पचास से सौ महिलाए पुरुष ने कानपुर हाईवे जाम कर दिया और शासन प्रशासन के खिलाफ अभद्र शब्दो का प्रयोग कर नारेबाजी की। इस सूचना पर बड़ागांव थाना सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस दौरान जाम लगाए लोगों ने परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा देने नही जाने दिया उनकी परीक्षा छूट गई। सड़क पर भय का माहौल बना दिया राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार किया। पुलिस अफसरों के समझाने के बाद करीब तीन घंटे बाद जाम खोल दिया। पुलिस जाम लगाने वाले आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 149,341,353,188,504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





