Home उत्तर प्रदेश मरीज की हत्या की अभियुक्त महिला खुलेआम चला रही फर्जी डॉक्टर के...

मरीज की हत्या की अभियुक्त महिला खुलेआम चला रही फर्जी डॉक्टर के साथ अस्पताल, जनता के जीवन से हो रहा खिलबाड़, जिम्मेदारों ने बांधी आंखो पर पट्टी

30
0

झांसी। फर्जी अस्पताल में भर्ती मरीज की उपचार के दौरान हुई मौत की आरोपी फर्जी डॉक्टर महिला ने फिर खोल लिया फर्जी हॉस्पिटल, बिना डॉक्टर की डिग्री वाले युवक कर रहे मरीजों को एडमिट दे रहे दवाएं, जिम्मेदारों को है सब जानकारी, जानकर बने अंजान, फर्जी अस्पताल में मरीजों की जिंदगियों से हो रहा खिलबाड़। कब होगी कार्यवाही। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछोर वर्ष कोरो ना काल में मरीजों की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए और रुपया कमाने की चाहत में कई फर्जी हॉस्पिटल लैब खुल गई थी जो आज तक बदस्तूर चल रही है। इसी क्रम में आरटीओ कार्यालय के पास तहसील के सामने एक डायमंड के नाम से फर्जी हॉस्पिटल बिना डिग्री धारक महिला ने खोला था जो पूरी तरह से नियम विरुद्ध था। मरीजों को अर्द्ध निर्मित बिल्डिंग में भर्ती किया जाता था। इसी फर्जी हॉस्पिटल में गलत फर्जी दवाओं से उपचार होने पर एक वृद्ध मरीज की जान चली गई। जिसका मुकदमा फर्जी हॉस्पिटल संचालक महिला और एक डॉक्टर के खिलाफ दर्ज है। इसके बावजूद फर्जी अस्पताल और फर्जी डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही करने वाला विभाग मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय और जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह शांत रहे। इन्ही की उदासी के चलते पुलिस कागजों में दोषी फर्जी महिला डॉक्टर ने मेडिकल कोलेज के सामने एक फर्जी हॉस्पिटल खोल कर फर्जी डॉक्टर बिना डिग्री धारक को रख कर हॉस्पिटल बदस्तूर चलाया जा रहा। ऐसा नही की इसकी जानकारी जिम्मेदारों अधिकारियों को न हो। लेकिन सूत्र बताते है हर माह मोटी रकम पहुंचने पर इस फर्जी अस्पताल जैसे फर्जी डॉक्टर जैसे दर्जनों हॉस्पिटल जिले में चल रहे ओर बुंदेलखंड की भोली भाली जनता को इलाज के नाम पर लूट खसौट जारी है। इलाज के नाम पर लूट खसोट करने वाली इस महिला ओर फर्जी डिग्री धारक डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही कब होगी या इसी प्रकार यह दोनो नटवर लाल भोली भाली जनता को इलाज के नाम पर लुटते रहेंगे और उनकी जान से खिलबाड़ करते रहेंगे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here