Home Uncategorized किन्नरों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, नारायण गार्डन में चल...

किन्नरों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, नारायण गार्डन में चल रही थी खाना पार्टी, इसी दौरान दो गुट भीड़ गए आपस में

106
0

झांसी। पिछले कई दिनों से किन्नरों के दो गुटों में चली आ रही रंजिश कई बाद सड़कों पर देखने को मिली। अभी इनकी बधाई मांगने को लेकर चल रही रंजिश समाप्त नहीं हुई थी कि आज फिर दोनों गुट अपने सामने आ गए। दोनों गुट में पहले नारायण गार्डन के अंदर फिर बीच सड़क पर जमकर लात घुसे चले। घटना की सूचना मिलते ही सीपरी बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक एक पक्ष भाग निकला।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को किन्नरों का नदनपुरा स्थित नारायण गार्डन में खाना पीना चल रहा था। इसी दौरान किन्नरों के एक गुट के साथ किसी युवक के घुस आने पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर मारपीट हो गई। मारपीट होते होते दोनों पक्ष सड़क पर आ गए। किन्नरों की आपसी मारपीट होते देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग अपने अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। इधर सूचना मिलते ही थाना सीपरी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची तभी एक पक्ष वहां से भाग निकला। इधर थाने पहुंचे एक काजल किन्नर नगरा निवासी ने पुलिस को बताया कि उसकी गाड़ी चलाने वाला आविद उसके साथ नारायण गार्डन गया था। दूसरा पक्ष छुटकी अपने साथ युवक लेकर आई थी। किन्नरों के कार्यक्रम में पुरुष के आने पर मुंह बाद हो गया। विरोध करने पर छुटकी किन्नर और उसके साथियों ने उसकी व आबिद की मारपीट कर दी। उन्होंने बताया कि श्रवण मास के चलते वह लोग भजन कीर्तन बच्चों की दुआओं के लिए करते है वहीं आयोजन हो रहा था। थाना सीपरी में काजल ने तहरीर देकर छुटकी किन्नर उर्फ जीतू, दो युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here