पिकअप की टक्कर से मासूम की मौत, परिजनों ने थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन

झांसी। सदर बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क पार कर रहे एक सात वर्षीय मासूम को पिकअप गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह जीभर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टक्कर मारने वाले चालक सहित पिकअप को कब्जे में घायल मासूम को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया था। जहां हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया था। आज उपचार के दौरान मासूम की मौत हो जाने पर परिजन उसके शव को लेकर थाने के बाहर बैठ कर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर लेकर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम पलिंदा निवासी रघुवीर सदर बाजार में काली मां के दरबार के पास लगे मेले में अपनी गुब्बारे, खिलौने आदि की दुकान लगाए हुए है, वही वह अपने परिवार के साथ झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहा है। मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे रघुवीर का सात वर्षीय पुत्र रणवीर रास्ता पार कर रहा था तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप गाड़ी ने रणवीर को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रणवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर अस्पताल रेफर कर दिया। आज मासूम बच्चे की उपचार के दौरान मृत्य हो जाने पर परिजन उसका शव लेकर थाना सदर बाजार पहुंचे और सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। इस बात की जानकारी पर तत्काल सदर थाना प्रभारी ने पीड़ित से तहरीर लेकर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। सदर बाजार थाना प्रभारी अरुण तिवारी ने बताया कि पिकअप गाड़ी को तत्काल कब्जे में ले लिया था। घायल बच्चे का ग्वालियर में इलाज चल रहा था आज मृत्यु होने पर उसके परिजन थाना में न आकर थाने के बाहर बैठ कर हंगामा करने लगे। शोर शराबा सुनकर पुलिस पहुंची और मृतक बच्चे के परिजनों को समझा बुझा कर कार्यवाही का आश्वासन देकर उनसे तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *