Home उत्तर प्रदेश साहू समाज अध्यक्ष का उत्पीड़न रोकने की मांग को लेकर पहुंचे सेंकड़ों...

साहू समाज अध्यक्ष का उत्पीड़न रोकने की मांग को लेकर पहुंचे सेंकड़ों लोग

40
0

झांसी। साहू समाज के अध्यक्ष पर हो रहे लगातार उत्पीड़न से अक्रोशित सेंकड़ों लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे और उत्पीड़न रोकने तथा फर्जी मुकदमे निरस्त करने की मांग की है।प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनागढ़ निवासी श्रीमती विद्या साहू सहित सैंकड़ों साहू समाज के लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन देते हुए बताया की धर्मेंद्र साहू एक सामाजिक कार्यकर्ता है और समाज का जिले का अध्यक्ष है। इस राजनीतिक बुराई रखते हुए विपक्षियों ने साजिश के तथ्य एक फर्जी ऑडियो बनाकर धमकी देने का धर्मेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने उस ऑडियो की कोई जांच नही की ओर न ही ऑडियो को फोरेंसिक लैब भेजा तथा न ही मोबाइल की सीडीआर निकाली की धर्मेंद्र साहू ने आरोप लगाने वाले व्यक्ति को फोन किया भी है की नही। पुलिस ने बिना जांच पड़ताल के मुकदमा लिख दिया यही नहीं इसके अलावा जब धर्मेंद्र न्यायालय में गया तो विपक्षियों ने उसकी मारपीट की ओर फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने का अधिवक्ता होने का फायदा उठाकर पुलिस पर दबाव बना रहे। आक्रोशित लोगों ने नवाबाद थाना व एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर फर्जी मुकदमा दर्ज न करने की मांग की करते हुए निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here