झांसी। पूर्व में स्थगित हुए चुनाव को पुनः कराए जाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अनुमतियों दे दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति मिलने के बाद अखिल भारतीय खत्री महासभा ने चुनाव कराने के लिए रणनीति तैयार कर तारीखों का ऐलान कर दिया है।
खत्री महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री/ चुनाव पर्यवेक्षक विजय खनना ने जारी किए प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय खत्री महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जातिरत्न कमल कृष्ण मेहरौत्रा लखनऊ के निर्देशानुसार खत्री सभा झॉसी के अध्यक्ष पद की स्थगित चुनाव प्रक्रिया चुनाव परिवेक्षक जातिगौरव विजय खन्ना, राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय खत्री महासभा की देखरेख में पुनः प्रारम्भ करने के निर्देश दिए गए। जिस पर खत्री महासभा ने चुनाव कराने की रणनीति तैयार कर नामांकन पत्र दिनांक 23 अगस्त 2026 दिन रविवार को दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होटल ऋषभ, ध्यानचन्द्र स्टेडियम के सामने प्राप्त किये जायेगें। तत्पश्चात नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी। यदि आवश्यक हुआ तब मतदान प्रक्रिया दिनांक 30 अगस्त 2026 को पंजाबी सभा भवन सीपरी बाजार झॉसी पर प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक तत्पश्चात मतगणना कर परिणाम घोषित किया जायेगा।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

