
झांसी। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत सम्मान किया।
शनिवार को विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय का झांसी आगमन हुआ। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के झांसी मंडल अध्यक्ष आकाश हिंदू द्वारा राजकीय संग्रहालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का हार माला पहना कर जोरदार स्वागत सम्मान किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जन हित के कार्यों से कार्यकताओं को अवगत कराते हुए अभियान चलाकर संगठन के बारे में लोगों को जागरूक कर संगठन का विस्तार करने पर जोर दिया। इस दौरान विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश महामंत्री राजेश जायसवाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

