
झांसी। देर रात स्वाट टीम और नवाबाद थाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस और बदमाशों के बीच चली बंदूक से गोलियों में एक गोली एक बदमाश के पैर में लगने से वह घायल हो गया। वही दूसरे से पुलिस के समाने समर्पण कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से तमंचा कारतूस सहित महिला के गले से लूटी गई सोने की चैन बरामद कर ली है। पकड़े गए बदमाशों ने गत दिवस शिवाजी नगर के राजपूत कॉलोनी में महिला के गले से लूटी गई सोने की चैन की घटना का जुर्म करना स्वीकार किया।
जानकारी के मुताबिक शिवाजी नगर राजपूत कॉलोनी में शनिवार को एक महिला स्कूल जा रही थी। तभी उसका पीछा कर रहे बाइक सवार बदमाशों ने मौका पाकर उसके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चैन लूट ली थी। इस घटना की सूचना मिलने के बाद नवाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। वही एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटना का खुलासा करने के लिए स्वाट टीम और नवाबाद पुलिस को लगाया था। देर रात एसएसपी के निर्देशन में लगी स्वाट टीम और नवाबाद पुलिस को मुस्तरा रोड पर कैलाश रेजिडेंसी जाने वाले मार्ग पर कुछ संदिग्ध के छिपे होने की सूचना मिली। इस सूचना पर स्वाट और नवाबाद पुलिस पहुंची और संदिग्धों को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देख तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा कर जवाबी कार्यवाही में बंदूक से फायरिंग की जिसमें एक गोली एक बरामद के पैर में जा लगी। वही दूसरे बदमाश ने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम चिरगांव के ग्राम घुआनी निवासी बृजेंद्र, तथा दूसरे ने अपना नाम कोछा भांवर मंदिर पास निवासी आशीष विश्वकर्मा बताया। पुलिस टीम ने दोनों के कब्जे से दो तमंचे, चार जिंदा, दो खाकी खिला कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक, बारह सौ रूपये नकद, महिला के गले से लूटी सोने की चैन बरामद कर ली। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों बदमाशों ने शिवाजी नगर राजपूत कॉलोनी में महिला के गले से सोने की चैन लूटकांड की घटना का जुर्म स्वीकार किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

