Home Uncategorized गल्ला व्यापारी फायरिंग के चार बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

गल्ला व्यापारी फायरिंग के चार बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

232
0

झांसी। विगत दिनों गल्ला व्यापारी प्रशांत गुप्ता से लूट करने के इरादे से तमंचे से फायरिंग करने वाले चार बदमाश देर रात पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिए गए। पकड़े गए चारों बदमाश पुलिस की बंदूक से चली गोली बदमाशों के पैर में लगने से वह घायल हो गए। पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल करते हुए घायल बदमाशों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही पुलिस टीम ने बदमाशों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, सहित बाइक और नकदी बरामद कर ली है।

जानकारी के मुताबिक 11 अगस्त को भोजला मंडी स्थित गल्ला व्यापारी प्रशांत गुप्ता अपनी दुकान बंद कर रात को घर जा रहे थे। जैसे ही प्रशांत ग्वालियर कानपुर हाईवे ब्रिज के पास अपनी बाइक से पहुंचा तभी पीछे से आ रही बाइक सवार तीन लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। प्रशांत को घटना होने का अंदेशा हो गया और उन्होंने अपनी बाइक नहीं रोकी तो बदमाशों ने उन पर तमंचे से फायर झोंक दिया। तमंचे से चली गोली व्यापारी प्रशांत की कमर के नीचे जा लगी। जिससे प्रशांत गायक हो गया लेकिन प्रशांत ने अपनी बाइक नहीं रोकी और घायल अवस्था में भी बाइक चलाता रहा। इधर व्यापारी पर हुए हमले की सूचना पर कई व्यापारी और पुलिस अफसर सहित थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल कर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। मामले को गंभीरता से लेकर एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटना का खुलासा करने के लिए थाना सीपरी बाजार, स्वाट टीम और सर्वेलेंस को निर्देशित किया था। एसएसपी के निर्देशन में लगी पुलिस की टीम बदमाशों की तलाश में लगी थी तभी देर रात सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध बदमाश उन्नाव बालाजी रोड स्थित लकारा गांव की पुलिया के पास खड़े है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देख संदिग्ध भागने लगे पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया गया तो बदमाशों ने पुलिस पर तमंचों से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस टीमों ने भी फायरिंग की। जिसमे चारों बदमाशों के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए। बदमाशों ने पूछताछ में अपने नाम मध्यप्रदेश के जिला दतिया उन्नाव बालाजी निवासी शिवम कुशवाह, प्रद्युम्न कुशवाह, सुरेन्द्र कुशवाह और चौथे ने अपना नाम आकाश कुशवाह निवासी निवाड़ी मध्यप्रदेश बताया। पुलिस ने चारों के कब्जे से चार तमंचे, छ जिंदा कारतूस, चार खोखा कारतूस और एक बाइक, तथा 785 रूपये बरामद कर लिए। पूछताछ में चारों घायल बदमाशों ने 11 अगस्त को गल्ला व्यापारी प्रशांत पर लूट के इरादे से की गई फायरिंग की घटना का जुर्म स्वीकार किया। इधर देर रात हुई मुठभेड़ की सूचना पर एसपी सिटी प्रीति सिंह मौके पर पहुंची उन्होंने जांच पड़ताल करने के बाद बताया कि गल्ला व्यापारी के साथ लूट की घटना करने के उद्देश्य से की गई फायरिंग की घटना उनके यहां पल्लेदारी करने वाले शिवम कुशवाह ने कराई थी। शिवम प्रशांत के यहां पल्लेदारी करता है, उसी ने अपने साथियों के साथ अपने मालिक को लूटने की योजना बनाई थी, घटना वाले दिन शिवम रेकी कर रहा था। जैसे ही गल्ला व्यापारी अपनी दुकान से घर जाने के लिए निकला तभी शिवम ने अपने साथियों को सूचना दे दी थी। एसपी सिटी ने बताया कि सभी घायल आरोपियों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here