Home Uncategorized डीजीसी क्राइम सहित शासकीय अधिवक्ताओं को एसएसपी ने किया सम्मानित

डीजीसी क्राइम सहित शासकीय अधिवक्ताओं को एसएसपी ने किया सम्मानित

177
0

झांसी। राज्य सरकार की और अभियोजन की पैरवी कर्तव्य निष्ठा से करने और अपराधियों को अधिक से अधिक सजा दिलाए जाने पर स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने डीजीसी क्राइम मृदुलकांत श्रीवास्तव सहित कई शासकीय अधिवक्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर उनके कार्य की भूरि भुरी प्रशंसा की।

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद राष्ट्रगान कर देश को आजाद कराने वाले महान क्रांतिकारियों के जीवन पर चर्चा की और उनके मार्ग दर्शन पर चलने का आव्हान किया गया। इसके बाद एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने डीजीसी क्राइम मृदुलकांत श्रीवास्व, एडीजीसी तेज सिंह गौर, विशेष शासकीय अधिवक्ता विजय सिंह कुशवाह, शासकीय अधिवक्ता रविकांत गोस्वामी, देवेश शर्मा, शासकीय अधिवक्ता दीपक तिवारी सहित कई शासकीय अधिवक्ताओं को प्रशस्ति पत्र देते हुए सम्मानित कर उनके सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here