
झांसी। घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी ने देर रात पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्यवाही में पुलिस की बंदूक से चली गोली पैर में लगने पर घायल गया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने जांच पड़ताल की।
जानकारी के मुताबिक 11 अगस्त को एक व्यक्ति ने रक्सा थाना में एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी 13 वर्षीय नतिनी अपने भाई के साथ घर में खेल रही थी। तभी एक अज्ञात व्यक्ति उसके घर आया और बच्चे से पानी पीने के लिए मांगने का बहाना कर भाई को पानी लेने भेजकर घर में घुस गया और नातिनी को उठाकर कमरे में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर भाग गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मामले को गंभीरता से लेकर एसएसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रक्सा थाना पुलिस सहित कई पुलिस टीम गठित की थी। आरोपी की तलाश में लगी पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। देर रात आठोंनंदना के जंगलों में रक्सा पुलिस और आरोपी का आमना सामना हो गया। आरोपी ने पुलिस को अपने पास आता देख तमंचे से फायरिंग कर बाइक से भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा करते हुए जवाबी कार्यवाही में फायरिंग की। जिससे आरोपी के पैर में पुलिस की बंदूक से निकली गोली जा लगी ओर वह घायल हो गया। पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस सहित बाइक बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम महावीरन नगर नगरा निवासी रतिराम रायकवार बताया। पुलिस ने घायल अवस्था में आरोपी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

