Home उत्तर प्रदेश झांसी के राज शांडिल्य की नई फिल्म ‘जनहित में जारी’ हुई रिलीज,...

झांसी के राज शांडिल्य की नई फिल्म ‘जनहित में जारी’ हुई रिलीज, हंसी से लोटपोट हुए लोग

39
0

झांसी। शहर के खाती बाबा में रहने वाले राज शांडिल्य दिनों दिन बॉलीवुड में एक अच्छा मुकाम हासिल करते जा रहे हैं। जहां वेलकम बेक, फ्रीकी अली, का लेखन करने के बाद सुपरहिट फिल्म ड्रीमगर्ल का लेखन व निर्देशन करने वाले राज की अब निर्माता के तौर पर भी बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। शुक्रवार को पूरे देश में कॉमेडी ड्रामा फिल्म जनहित में जारी रिलीज हुई, जिस फिल्म को देख लोग हंसी से लोटपोट होते नजर आए। हर दो मिनट में दर्शकों को एक ऐसा पंचलाइन सुनने को मिल रहा था, जिससे वह अपनी हंसी को रोक नहीं कर पा रहे थे।
नुशरत भरूचा व अनुद सिंह अभिनीत इस फिल्म में परितोष त्रिपाठी, विजय राज, बृजेंद्र काला, टीनू आनंद, इश्तियाक खान, जैसे कलाकार भी दमदार किरदार में नजर आए। जिसमें नुशरत भरूचा ने सेल्स एग्जीक्यूटिव की भूमिका निभाई, जिसके जरिए वह जनसंख्या वृद्धि को लेकर एक सोशल मैसेज देती नजर आई। फिल्म में बुंदेलखंड की खूबसूरती को बखूबी दिखाया गया है। जहां अपनी झांसी से जुड़े राज ने फिल्म में हीरो का घर ओरछा का दिखाया है। जिस कारण हीरो व उनका पूरा परिवार बुंदेली टच में ही डायलॉग बोलता नजर आता है, जो भाषा सभी को बहुत पसंद आ रही है। साथ ही बुंदेली भाषा में एक गीत भी है, जिसको असीस कौर ने गाया है।
आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग बुंदेलखंड की चंदेरी, ललितपुर व ग्वालियर में की गई है। जिसमें झांसी, ललितपुर, सहित अन्य जिलों के बुंदेली कलाकारों को इसमें काम करने का मौका मिला है। झांसी के क्रिशानु सिंह राठौर क्रिएटिव असिस्टेंट, शिवम यादव प्रोडक्शन असिस्टेंट के अलावा जीतू देवानंद भी इस फिल्म से कलाकार के तौर पर जुड़े हैं।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here