Home Uncategorized लोको पायलटों ने अपनी मांगो को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

लोको पायलटों ने अपनी मांगो को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

39
0

झांसी| ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के आवाहन पर संपूर्ण देश में प्रत्येक लोको पायलट लॉबी पर आठवें वेतन आयोग में कैडर पुनर्गठन कर मिनिमम लेवल 6 सहायक लोको पायलट से लेवल 8 लोको पायलट मेल की मांग के समर्थन में अलारसा की मंडल व झांसी शाखा का शांतिपूर्ण धरना, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित कर अपनी मांगों का ज्ञापन चेयरपर्सन, कैडर पुनर्गठन समिति , रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली को संबोधित कर एडीआरएम झांसी को सौंपा गया। जिसमें सैकड़ो लोको पायलटो ने भाग लेकर अपनी मांग के समर्थन में नारेबाजी कर रेल प्रशासन से मांगे पूर्ण करने का आवाहन किया धरने में उपस्थित कर्मचारी नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि विगत चतुर्थ पे कमीशन से वर्तमान सातवें पे कमीशन तक हम लोको पायलट कर्मचारियों के ग्रेड पे एवं पे लेवल में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। जबकि कार्य का भार एवं जिम्मेदारी निरंतर बढ़ाई जा रही है वहीं अन्य विभाग के कर्मचारियों का ग्रेड पे बढ़ा दिया गया है। लोको पायलटो पर जिम्मेदारी बढ़ाई जा रही हैं लेकिन वेतन में नियमानुसार वृद्धि नहीं की जा रही है जबकि हम लोको पायलट तन मन से समर्पित रेल का संचालन विभिन्न समस्याओं को दरकिनार कर जिम्मेदारी से करते हैं रेल प्रशासन के इस रवैया से परेशान होकर हम लोको पायलट शांतिपूर्ण आंदोलनरत हैं। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोको पायलटो ने संगठित होकर ज्ञापन सौंप कर मांगे पूर्ण करने की मांग की।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here