Home Uncategorized पुलिस कस्टडी वृद्ध की मौत प्रकरण में थाना प्रभारी, दरोगा समेत दो...

पुलिस कस्टडी वृद्ध की मौत प्रकरण में थाना प्रभारी, दरोगा समेत दो सिपाही सस्पेंड, अखिलेश द्विवेदी बने गुरसराय थाना प्रभारी

230
0

 

झांसी। पुलिस कस्टडी पोस्को एक्ट के आरोपी के द्वारा आत्महत्या कर लेने के प्रकरण में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने थाना प्रभारी निरीक्षक समेत एक दरोगा और दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। वही एसएसपी ने निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी को गुरसराय थाना प्रभारी, निरीक्षक राघवेंद्र कुमार को गरौठा थाना प्रभारी बनाया। इसके अलावा आत्महत्या के लिए वृद्ध को प्रताड़ित करने पर आरोपियों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।

आपको बता दे कि रविवार की तड़के गुरसराय थाना पुलिस कस्टडी में आरोपी ग्राम सिंगार निवासी राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने टायलेट में गमछा से गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली थी। इस प्रकरण में मृतक के पुत्र विनय की तहरीर पर गुरसराय थाना पुलिस ने उसके पिता को झूठे पोस्को एक्ट के मामले में फसा कर पुलिस में बंद करा दिया है। जिससे उसके पिता अत्यधिक मानसिक रूप से अवसाद में थे क्षोभ गिलानी से उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही इस मामले को गंभीरता से लेकर एसएसपी ने गुरसराय थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह, एक उपनिरीक्षक अजित कुमार और दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here