
झांसी। सफलता के पचास वर्ष पूर्ण होने के बाद अपना 31 वा दीक्षांत समारोह मनाने जा रहा बुंदेलखंड विश्विद्यालय ने स्थापना दिवस समारोह की पूर्ण तैयारी कर ली है। 13 अगस्त को 31 वा दीक्षांत समारोह मनाने जा रहा है। इस समारोह के मुख्यातिथि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन होंगी।
मंगलवार को विश्विद्यालय परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कुलपति मुकेश पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि बुंदेलखंड विश्विद्यालय बुंदेलखंड क्षेत्र सात जिलों में पिछले पचास वर्षों से उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन का naac से a ग्रेट स्वीक्रेडेटिड pm= usha के meru में चयनित उत्कृष्ट विश्विद्यालय है। उन्होंने बताया कि 13अगस्त को विश्विद्यालय अपना 31वा दीक्षांत समारोह मनाने जा रहा है। इस दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की महा महिम राज्यपाल होंगी। नागेश्वर राव अध्यक्ष कार्यकारी समिति राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्ययान परिषद naac एवं पूर्व कुलपति इंदिरा गांधी मुक्त विश्विद्यालय ignou समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। तथा दीक्षांत समारोह में उपाधि एवं मेडल प्राप्त कर्ता विद्यार्थियों को ओजस्वी दीक्षांत अभिभाषा से अभिसिंचित करेंगे।
उन्होंने बताया कि उसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं राज्य शिक्षा मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारेगी। भीलवाड़ा राजस्थान दिनेश सोनी पिछबाई चित्रकार को उनके पिछवाई कला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए डी लेट की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में कुल मेडल संख्या 35 है, तथा 33 छात्र छात्राओं में वितरण हो रहा है। कुलाधिपति पदकों में 12 ग्रामीण, 21 शहरी क्षेत्र के छात्र छात्रा शामिल है, इनमें एक ही छात्रा को तीन मेडल प्राप्त हो रहे है। स्वर्ण पदक एक छात्रा, रजत पदक 15 छात्रा, एक छात्र, कांस्य पदक 12 छात्राओं, 6 छात्र, विन्याधिकृत पदक में 37 छात्राएं, 9 छात्र, डिग्री विवरण वर्ष 2026 में उपाधि प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं से संबंधित स्नातक छात्राएं 16494, छात्र 12970, परास्नातक 3300 छात्राएं, 1645 छात्र, पीएचडी 46 छात्राएं, 37 छात्र शामिल है। उन्होंने कहा इस बार भी उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन नारी सुरक्षा सम्मान के तहत छात्राओं ने पुरुष छात्रों से ज्यादा मेडल, उपाधि प्राप्त की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

