Home Uncategorized श्रीनगर से सिमराहा जाने वाले मार्ग पर जमकर हो रहा मिट्टी का...

श्रीनगर से सिमराहा जाने वाले मार्ग पर जमकर हो रहा मिट्टी का अवैध खनन, देर रात होता है बालू और मिट्टी का अवैध परिवहन, खनिज विभाग पूरी तरह मौन

55
0

झांसी। एक और प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन लगातार अवैध खनन करने वाले माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करने के लगातार निर्देश दे रहे है। वही खनिज विभाग की सुस्ती के चलते माफियाओं के हौसले बुलंद है। अभी हाल ही में हसारी के श्रीनगर से सिमराहा जाने वाले मार्ग पर दिन दहाड़े जेसीबी मशीन लगाकर हो रहे मिट्टी के अवैध खनन और माफिया द्वारा पुलिस चौकी के पीछे बड़े पैमाने पर किए गए डंप की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी खनिज विभाग मौन धारण किए है। जबकि यही से यह माफिया देर रात के अंधेरे में अवैध मिट्टी और बालू का परिवहन भी बेधड़क करते है।

एक सप्ताह पूर्व सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाया जा रहा था कि हसारी पुलिस चौकी के पीछे बने एक प्राइवेट स्कूल के पीछे बालू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से बालू का डंप किया गया है। जिसे रात के अंधेरे में ट्रेक्टर ट्राली से परिवहन भी किया जा रहा है। यही नहीं इन्हीं माफियाओं द्वारा हसारी के श्रीनगर से सिमराहा जाने वाले मार्ग पर दिन दहाड़े जेसीबी मशीन से अवैध मिट्टी का खनन किया जा रहा है। माफियाओं द्वारा बेधड़क होकर सरकारी जमीन को खोद कर मिट्टी का खनन किया जा रहा और रात के अंधेरे में माफिया परिवहन करते है। बालू के अवैध डंप, और मिट्टी के अवैध खनन और परिवहन वायरल वीडियो के संबंध में कई बार खनिज अधिकारी से फोन पर वार्ता करने के प्रयास किया गया। लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। यही नहीं खनिज विभाग के जिम्मेदारों से इस संबंध में वार्ता की गई तो उनका कहना है कि इस प्रकरण में क्या कार्यवाही होगी या कि जाएगी इसके संबंध में खनिज अधिकारी ही बताएंगे। खनिज विभाग की उदासीनता कही न कही इस अवैध कारोबार को करने वाले माफियाओं से गठजोड़ दर्शाती है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here