Home Uncategorized लिटिल स्प्राउंड स्कूल का छात्र ओटो से गिरकर घायल, नहीं हो रहा...

लिटिल स्प्राउंड स्कूल का छात्र ओटो से गिरकर घायल, नहीं हो रहा नियमों का पालन

54
0

 

झांसी। यातयात व्यवस्था दुरुस्त करने और स्कूली बच्चों की जान जोखिम में डालने वाले ओटो चालकों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए हर माह जिला प्रशासन समीक्षा करता और उस समीक्षा में स्कूल प्रशासन को भी चेतावनी दी जाती है कि नाबालिग बच्चा दो पहिया वाहन से आए, ओटो चालक नियमों का पालन कर ही बच्चों को स्कूल और घर लाने ले जाने की व्यवस्था करे। लेकिन इन निर्देशों का पालन केवल समीक्षा हॉल के अंदर तक ही सीमित है। जिसका उदाहरण प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित लिटिल स्प्राउंड स्कूल का छात्र चलती ओटो से गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। उसका एक पैर की हड्डी टूट गई जिसका ऑपरेशन तक होना पड़ा। प्रेमनगर पुलिस ने परिजन की तहरीर पर ओटो चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक महावीरन नगरा निवासी करण सिंह ने प्रेमनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पुत्र मयंक जोशी आर्य समाज मंदिर नगरा स्थिति लिटिल स्प्राउंड स्कूल में पढ़ता है। स्कूल से घर लाने ले जाने के लिए रवि कांत अपने ओटो से बच्चे को ले जाता है। 5 अगस्त को रवि कांत उसके घर आया ओर बच्चे मयंक को घायल अवस्था में घर छोड़ कर भाग गया। जब उन्होंने बच्चे को अस्पताल ले जाकर उपचार कराया तो उसकी जांघ की हड्डी टूटी थी। जिसका ऑपरेशन हुआ। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पीड़ित ने बताया कि इस घटना की सच्चाई जानने के लिए वह स्कूल से घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो उसमे ओटो चालक ने लापरवाही करते हुए बच्चे को बैठाने के बाद दरवाजे का गेट बंद नहीं किया था और ओटो तेजी व लापरवाही से चलाने पर उसका पुत्र ओटो के दरवाजे से नीचे जमीन पर फेंक गया जिससे गंभीर चोट आई। पुलिस ने ओटो चालक रविकांत अहिरवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here