झांसी। गत रात्रि सिविल लाइन स्थित इबीजा होटल में तीन पक्षों में छेड़खानी का विरोध करने पर हुई मारपीट का मामला सीपरी बाजार के ताज कंपाउंड पहुंच गया। एक पक्ष ने अपने आधा दर्ज साथियों के साथ मिलकर युवक की मारपीट कर गाड़ी तोड़ दी। सीपरी बाजार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक रस बहार कॉलोनी निवासी अमन गुप्ता ने थाना सीपरी बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई बेटू तोमर इबीजा होटल से अपने साथियों संग पार्टी कर वापस घर आ रहा था। तभी वहां पहले से मौजूद लोगों से विवाद होने पर उन लोगों ने हमारा पीछा किया और दोस्त के घर ताज कंपाउंड पहुंच गए। जहां पीछा करते हुए पहुंचे लोगों ने बेटू तोमर और उसके साथियों की बुरी तरह मारपीट कर दी और गाड़ी की तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने आरोपी अंकित राय, सुजल सोनी, नमन अग्रवाल, फरान खान, आर्सिल,आर्यन बक्सर, अफाक नबाब के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

