Home Uncategorized राजा ऐश्वर्य राज सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर RLD कार्यकर्ताओं...

राजा ऐश्वर्य राज सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर RLD कार्यकर्ताओं में उत्साह, झांसी में मिठाई बांटकर मनाई खुशी जयंत चौधरी का निर्णय उत्तर प्रदेश में RLD को नई ऊर्जा और नई दिशा देने वाला : अजय रावत

58
0

 

झांसी। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी द्वारा बस्ती राजघराने के राजा ऐश्वर्य राज सिंह को राष्ट्रीय लोकदल, उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर झांसी में राष्ट्रीय लोकदल के समर्पित कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अजय रावत के झांसी स्थित आवास पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे उत्तर प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर अजय रावत ने कहा कि राजा ऐश्वर्य राज सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपना राष्ट्रीय लोकदल के लिए एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी निर्णय है। उनके व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक क्षमता का लाभ निश्चित रूप से पार्टी को मिलेगा। उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश में गांव, किसान, नौजवान, मजदूर और आम जनमानस के बीच अपनी उपस्थिति को और मजबूत करेगा।

उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल लगातार किसानों, युवाओं, मजदूरों और वंचित वर्गों के हितों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है। प्रदेश में नए नेतृत्व के साथ संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा और कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि किसानों और आम जनता के सम्मान एवं अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने वाला संगठन है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि राजा श्री ऐश्वर्य राज सिंह जी के नेतृत्व में प्रदेश संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और आगामी समय में राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक मजबूत एवं प्रभावी जनआवाज के रूप में उभरेगा।

प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई तथा राजा श्री ऐश्वर्य राज सिंह जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयंत चौधरी जी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर श्रीमती अनीता खरे, श्रीमती हेमलता सोनी, श्रीमती बृजवाला खरे, श्रीमती रामदेवी मौर्य, श्रीमती रेखा कुशवाहा, एडवोकेट रविन्द्र द्विवेदी, डॉ. अनिल त्रिपाठी, देवेंद्र मिश्रा, नीरज पटेल, छत्रपाल अहिरवार, नमन कुशवाहा, अरविंद भारद्वाज, अरविंद श्रीवास एवं ज्ञान सिंह कुशवाहा सहित राष्ट्रीय लोकदल के अनेक समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here