Home Uncategorized इबीजा पफ बार में छेड़खानी को लेकर चले लात जूते, बचाने आए...

इबीजा पफ बार में छेड़खानी को लेकर चले लात जूते, बचाने आए तीसरे पक्ष को भी कूटा, नियमों की खुली पोल, नाबालिग भी पी रहे थे शराब

106
0

 

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित इबीजा पफ़ बार में देर रात छेड़खानी की घटना को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान इस घटना को देख बीच बचाव करने आए तीसरे पक्ष के युवकों को भी जमकर पीट दिया। जिससे युवक युवतियों के तीनों गुटों के हाथ पैर और सर फूटने से गंभीर चोट आ गई। घटना में घायल तीनों पक्षों ने नवाबाद थाना पुलिस में शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है। फिलहाल इस घटना में कई नाबालिग युवक भी शामिल थे जिन्हें गंभीर चोट आई। मारपीट में घायल नाबालिग युवक से यह बात स्पष्ट हो गई कि नाइट क्लब, पफ बार में नियमों को ताक पर रखकर नाबालिगों को भी नशा परोसा जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार के एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान को चलाने की जिनके कंधों पर जिम्मेदारी है वह इस और से मुंह मोड़ कर बैठा है। जिसके चलते सारे नियमों को तोड़ मरोड़ कर नाबालिगों को भी नशे का आदि बनाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक इलाईट सीपरी रोड सिविल लाइन स्थित इबीजा पफ़ बार में देर रात शिवपुरी रोड बिहारी तिराहा निवासी एक नाबालिग अपने चार साथियों के साथ पार्टी करने गया। उसी बार में कुछ अन्य युवक युवतियों के साथ पार्टी कर रहे थे। तभी युवतियों ने अपने साथियों से शिकायत करते हुए नाबालिग और उसके साथियों पर छेड़खानी का आरोप लगाया। जिस पर दोनों गुटों में कहा सुनी हो गई देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे पर जमकर लात घुसे चलाते हुए मारपीट कर लगे। इस घटना को देख वहां कुछ अन्य युवक भी पार्टी कर रहे थे वह नाबालिग और उसके साथियों को बचाने के लिए बीच बचाव करने लगे। जिसमें उनके साथ भी जमकर मारपीट कर दी। जिसमें तीनों गुटों के लोग मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की लिखित शिकायत तीनों पक्ष ने एक दूसरे के नवाबाद थाना में खिलाफ देते हुए कार्यवाही की मांग की मांग की है। वही सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने तीन गुट में हुई मारपीट की घटना में एक नाबालिग पक्ष को क्लीन चिट देने का प्रयास शुरू कर दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here