Home Uncategorized डिड राइटर और अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बैठने की वैकल्पिक...

डिड राइटर और अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बैठने की वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग

175
0

झांसी। पुरानी तहसील के डिड राइटर और अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपते हुए सभी को वहां सभी अधिवक्ता और डिड राइटर के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।

शुक्रवार को अधिवक्ता राजेंद्र प्रजापति के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ता और डिड राइटरो ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन देते हुए बताया कि पुरानी तहसील स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय का एक और कार्यालय बनाया जा रहा है। जिस पर रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर बैठने वाले डिड राइटर और अधिवक्ताओ को नोटिस देकर वहां से जगह खाली करने को कहा गया है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि सरकार को सबसे ज्यादा टैक्स वही लोग देते है, और वही से बैठ कर वह लोग अपने घर परिवार का भरण पोषण करते है। ऐसे में अगर उन्हें हटाने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था बैठने की नहीं की गई तो करीब ढाई सौ परिवार का भरण पोषण कैसे चलेगा। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि सभी डिड राइटर और अधिवक्ताओं को वहां बैठने के लिए उचित व्यवस्था कराई जाए। इस दौरान एडवोके अभिनंदन प्रजापति वरिष्ठ उपाध्यक्ष,राजेंद्र खरे, स्टाम्प बैंडर नायकबजी, एडवोकेट ऋषि नगाइच, ऐडवोकेट सोहेल, डिड राइटरअखिलेश शर्मा, राजेश कुशवाह, भरत प्रजापति, विवेक तिवारी, देवेंद्र नामदेव, गौरव अग्रवाल, घनश्याम वर्मा, साधना सेंगर, मनीष सोनी, सुरेश चंद्र, दीपक साहू एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here