
झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र के मेडिकल बाईपास के पास अवैध रूप से गांजा बेच रहे युवती और युवती को नवाबाद थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन किलो अवैध गांजा बरामद कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक नवाबाद थाना पुलिस ने मेडिकल बाईपास पर गुटखा, बीड़ी सिगरेट की गुमटी पर अवैध रूप से गांजा बेच रही युवती रिजवाना और उसके साथ सैय्यार गेट बाहर निवासी फैसल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन किलो पांच सौ ग्राम गांजा बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

