
झांसी। पति और ससुरालियों से प्रताड़ित युवती अपने तीन वर्षीय पुत्र को गोद में लेकर न्याय के लिए पुलिस अफसरों की चौखट पर भटक रही है। आरोप है कि मारपीट और प्रताड़ित के आरोप में वह थाना रक्सा रिपोर्ट दर्ज कराने गई थी लेकिन थाने में उसकी फरियाद नहीं सुनी गई।
जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के जिला दतिया सोनागिर निवासी ममता पाल ने एसएसपी झांसी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका विवाह तीन वर्ष पूर्व रक्सा के ग्राम वमेर में हुआ था। उसका तीन वर्ष का पुत्र भी है। विवाह के कुछ समय बाद से ही पति और जेठानी आए दिन उसे प्रताड़ित कर ससुराल से निकल जाने को कहते थे। कई बार पुलिस ने समझौता भी करवा दिया उसके बावजूद पति और ससुरालियों ने उत्पीड़न करना बंद नहीं दिया। पीड़िता का आरोप यह कि दो अगस्त को वह घर में काम कर रही थी तभी पति, जेठानी और अन्य ससुलीजनो ने उसे लोहे की झरिया से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई और रात दो बजे उसे उसके तीन वर्षीय पुत्र के साथ घर से निकाल दिया। इस घटना की सूचना देने वह थाने गई तो पुलिस ने उसकी फरियाद नहीं सुनी। पीड़ित युवती ने एसएसपी से न्याय की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

