
झांसी। अखिलेश यादव बूढ़ायू हो जाएंगे, पच्चीसियों साल सत्ता में नहीं आएंगे। यह बात उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ने झांसी आगमन पर अपने अंदाज में कही।
शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री/ झांसी जिले के प्रभारी जयवीर सिंह आज झांसी आए। यहां उन्होंने सरकार की विकास कार्यों की और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सहित पप्पू यादव को आड़े हाथों लेकर जमकर कटाक्ष किया। सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि समाज का विद्रोह देश में प्रतिदिन किसी न किसी ने एक राज्य में दंगा झेला है। उन्हीं सब कुर्तियों के कारण जनता ने एक मुश्त निर्णय लेकर के भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई भाजपा को सत्ता में आसीन किया। इसको भूलना नहीं चाहिए। हिंदुस्तान में बिहार की जनता ने लालू के बीस साल और उनके बेटे के जंगल राज खत्म कर दिया। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश में अभी दस साल बाद भी जनता अखिलेश के जंगल राज को भूली नहीं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा अखिलेश यादव बीस साल तक उत्तर प्रदेश में हिललो नहीं लगने वाला भूल जाओ बुढ़िया जाओगे सत्ता में नहीं आ पाओगे। उन्होंने पप्पू यादव द्वारा सदन में किए गए हंगामे पर कहा कि सदन को चौराहे की पंचायत नहीं बनानी चाहिए। सदन की एक गरिमा होती है, जो सदन में हुआ उससे हमारी सनातन और साधु संतों का अपमान किया यह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस पर स्पीकर को नियम बनाकर कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में मोदी की सरकार आने के बाद देश बदल रहा है, देश बढ़ रहा है, इसी से विपक्ष की जमीन खिसकती जा रही जिससे विपक्ष चिंतित हो रहा है। विपक्ष को सत्ता में आने की जल्दी है, लेकिन मोदी की लोकप्रियता के चलते विपक्ष का चिंता का कारण बना हुआ है। सत्ता में आने के लिए विपक्ष बंगाल, नेपाल जैसी हिंसा कराने का प्रयास कर रहे है, किसी प्रकार यह लोग सत्ता में आ जाए, विपक्ष मर्यादा से हटकर लोक तंत्र के लिए संवैधानिक व्यवस्था के लिए अच्छे इससे इन्हें बाज आना चाहिए।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

