
झांसी। सीपरी बाजार थाना में सात माह से तैनात उपनिरीक्षक को सेवानिवृत होने पर थाने में समस्त स्टाफ ने सम्मान पूर्वक विदाई दी।
जिला कानपुर नगर निवासी उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह सात माह से थाना सीपरी बाजार में एस आई के पद पर नियुक्त थे। आज उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस की सेवा करते हुए साठ वर्ष पूर्ण होने पर सेवानिवृत होने पर थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सीपरी बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश चौबे, महिला उपनिरीक्षक बंदना कश्यप, अनुराग शर्मा, प्रदीप शर्मा, दिलीप कुमार पांडे, संजेश कुमार सिंह, सहित हैड कांस्टेबल कर्मवीर सिंह, कॉन्स्टेबल प्रदीप, पीआरडी जवान मुकेश कुमार सहित थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने सेवानिवृत हुए एस आई सुरेंद्र सिंह को हार माला पहना कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

