
झाँसी। रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झाँसी में आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर माँ सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण समारोह अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।
कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने विधिवत पूजन-अर्चन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य माँ सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण किया।
कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि माँ सरस्वती ज्ञान, विवेक, संस्कृति एवं सृजनशीलता की अधिष्ठात्री देवी हैं। विश्वविद्यालय परिसर में उनकी प्रतिमा की स्थापना विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों को ज्ञानार्जन, अनुसंधान, नवाचार तथा नैतिक मूल्यों के प्रति निरंतर प्रेरित करेगी।
गुरु पूर्णिमा का यह आयोजन भारतीय संस्कृति में गुरु परंपरा के सम्मान तथा ज्ञान के प्रति समर्पण का सशक्त संदेश देगा।
इस अवसर पर निदेशक शोध डॉ एसके चतुर्वेदी, निदेशक शिक्षा डॉ अनिल कुमार, अधिष्ठाता कृषि डॉ आरके सिंह,कुलसचिव डॉ एसएस कुशवाह सहित विभागाध्यक्ष वैज्ञानिक, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहें।
सभी लोगों ने मां सरस्वती को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

