Home Uncategorized विवादों में घिरे आशीष उपाध्याय का तीन महीने बाद कमबैक, बोर्ड बैठक...

विवादों में घिरे आशीष उपाध्याय का तीन महीने बाद कमबैक, बोर्ड बैठक में हुए शामिल

207
0

झांसी। पिछले तीन महीनों से विवादों में घिरे भाजपा नेता आशीष उपाध्याय का लखनऊ में कॉपरेटिव बैंक की बैठक में शामिल होकर शानदार कमबैक किया है। आशीष उपाध्याय का उत्तर प्रदेश कॉपरेटिव बैंक लखनऊ की बोर्ड बैठक में शामिल होना और जनहित के कार्यों को पास कराने पर धमाकेदार वापसी बताई जा रही है।

लखनऊ में हुई बोर्ड की समीक्षा में शामिल होने की कुछ तस्वीरें भाजपा नेता आशीष उपाध्याय ने सोशल मीडिया पर वायरल की। जिसके बाद उनके शुभ चिंतकों उनकी काफी सराहना की साथ ही नए सिरे से राजनीति में चमकने वाला सूर्य बताया। आपको बता दे कि माह मार्च के बाद से भाजपा नेता आशीष उपाध्याय विवादों में घिर गए थे। लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि विवाद इतना गहरा जाएगा कि आशीष को सलाखों में भी जाना होगा। अप्रैल माह में जेल जाने के बाद लोगों का अनुमान था कि आशीष का राजनैतिक कैरियर समाप्त हो गया है। लेकिन विवादों से निपटने और जेल से बाहर आने के तीन माह में ही आशीष उपाध्याय ने सारी स्थिति पलट कर रख दी। आशीष के लखनऊ में बोर्ड बैठक में शामिल होने पर लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी साथ ही भाजपा में उभरते हुए युवा नेता का रूप दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here