
झांसी। रोटरी क्लब झांसी एलीट में चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डॉ. राजीव सिन्हा रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सक और चार्टर्ड अकाउंटेंट दोनों ही समाज के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। एक जहां लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करता है, वहीं दूसरा आर्थिक अनुशासन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने रोटरी क्लब झांसी एलीट की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
क्लब अध्यक्ष रोटे. पवित्रा हैमंत खन्ना ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए क्लब की सेवा गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में क्लब सचिव सीए निमेष खन्ना ने अतिथियों का स्वागत किया।
समारोह में डॉ. अभिषेक जैन, डॉ. अमनजीत सिंह, डॉ. अमृत चावला, डॉ. अवनीत कौर, डॉ. दिलप्रीत कौर चावला, डॉ. गौरव बजाज, डॉ. हरगीत कौर भुसारी, डॉ. जानकी अग्रवाल, डॉ. मिली सूरी, डॉ. निखिल गुप्ता, डॉ. रजत सूरी, डॉ. ऋचा एस. गुप्ता, डॉ. शिवांक राठौर, डॉ. शुभम अग्रवाल, डॉ. तनु राजा, डॉ. तरनप्रीत सिंह भुसारी तथा सीए निमेष खन्ना को उनके उत्कृष्ट व्यावसायिक योगदान एवं समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक संचालन निष्ठा विजयवर्गीय एवं दीक्षा मित्तल ने किया, जबकि आयुषी अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर आई.पी.पी. एवं डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर मानसी अग्रवाल,विजयंत सूरी, दीपिका खन्ना, मयंक अग्रवाल, सुवीर सूरी, पूर्वी अग्रवाल, सुधांशु, उर्वशी सूरी, निहारिका गेड़ा, प्रियंका जैन, रोमा बजाज,मृणाल राय, वैभव खन्ना, शिवानी खन्ना, प्रीति खन्ना एवं तुषिका सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

