
झांसी। श्रवण मास शुरू होने के पूर्व ही पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी पूरी तैयारी कर ली है। किसी भी कांवड़िया को परेशानी नहीं हो और कांवड़ यात्रा से मार्ग भी अवरुद्ध नहीं हो उसके लिए खाका तैयार कर लिया गया है।
शुक्रवार को एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में नवाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने कांवड़ यात्रा के आयोजकों और हिंदू संगठनों के साथ समीक्षा करते हुए कांवड़ यात्राओं के मार्ग, संख्या, और कब कब कांवड़ यात्रा निकलनी है इसकी जानकारी लेने के बाद सभी को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाते हुए शासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। इस दौरान कई हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कांवड़ यात्रा के आयोजन मौजूद रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

