Home Uncategorized वृद्धा का हाथ पकड़ कर सहारा बने इंस्पेक्टर विवेक श्रीवास्तव

वृद्धा का हाथ पकड़ कर सहारा बने इंस्पेक्टर विवेक श्रीवास्तव

315
0

झांसी। एक और जहां दिल्ली जंतर मंतर पर चल रहे धरना प्रदर्शन पर पुलिस पर लाठी चार्ज करने जैसे आरोपों को लेकर खाकी का मानवीय चेहरा दिखाया जा रहा है। वही दूसरी और झांसी के वीरांगना लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन पर खाकी का एक मानवीय चेहरा सामने आया। जिसे देख हर किसी ने वो तस्वीर वीडियो अपने मोबाइल में कैद की। चलने फिरने में असमर्थ वृद्धा स्टेशन की सीढ़ियों से उतर नहीं पा रही थी। जिसे देख वहां सुरक्षा में मौजूद जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक श्रीवास्तव ने अपना वृद्धा का हाथ पकड़ कर उसे सहारा देते हुए सीढ़ियों से नीचे उतारा। ऐसी तस्वीरें पुलिस के संवेदनशील और मददगार रूप दर्शाती है। एक बेसहारा बुजुर्ग महिला को हजारों की भीड़ में सहारा देने वाला नहीं मिला। ऐसे में खाकी ने उसे सहारा दिया। जिसकी प्रशंसा जमकर हो रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here