Home Uncategorized नगर निगम स्मार्ट सिटी के जेई के खिलाफ डिजिटल अरेस्ट और ऑन...

नगर निगम स्मार्ट सिटी के जेई के खिलाफ डिजिटल अरेस्ट और ऑन लाइन रिश्वत लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज

203
0

 

झांसी। नवाबाद थाना पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत पर नगर निगम स्मार्ट सिटी के जेई के खिलाफ पैसा पास कराने के नाम पर ऑन लाइन एक लाख रुपए की रिश्वत लेने और परिवार को कई महीनों तक डरा धमका कर डिजिटल अरेस्ट करने के आरोप में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

आगरा की फर्म बांके बिहारी इंटरप्राइजेज के संचालक आनंद कुमार उपाध्याय ने झांसी एसएसपी को पत्र लिखकर बताया था कि वह एक नगर निगम आदि में अपनी फर्म के नाम से ठेकदारी करता है। उसने झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी में कार्य किया। कार्य पूरा होने के बाद पैसा पास नहीं किया गया। जिसके लिए वह झांसी नगर निगम के स्मार्ट सिटी के जेई सुनील कुमार से मिला। सुनील कुमार ने उसका पैसा कराने के लिए ऑन लाइन उससे एक लाख रुपए की रिश्वत ली। इसके अलावा और रुपयों की मांग की तो वह देने में असमर्थ था, जिस पर जेई ने खुद को बड़ा रसूखदार बता कर उसे और उसके परिवार को लगातार डरा धमका कर रखा कि यदि तुमने कही भी शिकायत की तो मुझसे अच्छा नहीं होगा। जेई ने धमकी दी कि पूरे भारत में चले जाओ मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इस प्रकार से 18 महीने तक जेई ने ठेकदार और उसके परिवार को डिजिटल अरेस्ट करके रखा। जिसकी फोन रिकॉर्डिंग साक्ष्य है। एसएसपी के आदेश पर नवाबाद थाना पुलिस ने झांसी स्मार्ट सिटी जेई सुनील कुमार के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here