Home Uncategorized एलएलबी में एडमिशन लेने पहुंचे छात्र ने शिक्षक पर लगाया मारपीट का...

एलएलबी में एडमिशन लेने पहुंचे छात्र ने शिक्षक पर लगाया मारपीट का आरोप, प्रधानाचार्य ने आरोप नकारे

37
0

 

झांसी। बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज में एलएलबी में एडमिशन लेने पहुंचे छात्र ने शिक्षक पर दस्तावेज फर्जी बताकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वही कॉलेज के प्रधानाचार्य ने छात्र के मारपीट के आरोप नकार दिए है।

जानकारी के मुताबिक अनुज सिंह बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज में एलएलबी का आज एडमिशन लेने गया था। उसका कहना है कि उसे सीट एलॉट हो चुकी थी। इसके बाद वह कई दिनों से कॉलेज के चक्कर काट रहा था। आज उसे फिर कॉलेज बुलाया गया था, जहां वह प्रधानाचार्य के चैंबर पहुंचा जहां से उसे संबंधित कार्यालय भेज दिया। छात्र अनुज का आरोप है कि वहां मौजूद शिक्षक ने उसके दस्तावेज देखे उसके पास फ्रीडम फाइटर का सर्टिफिकेट उत्तराखंड था, इस पर शिक्षक ने कहा कि तुम्हारे दस्तावेज फर्जी है। छात्र का आरोप है कि उसने अपने दस्तावेजों की जांच कराने को कहा जिस पर शिक्षक ओर उनके साथ मौजूद लोग भड़क गए ओर सभी ने उसका कोलर पकड़ कर मारपीट करते हुए कार्यालय से जमीन पर घसीट कर बाहर निकाल दिया। छात्र के साथ हुई घटना से हंगामा खड़ा हो गया। इधर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्र के साथ मारपीट की घटना नहीं हुई है। हां छात्र ने जो उत्तराखंड के दस्तावेज दिखाए उस पर एडमिशन नहीं होगा, उन्होंने शिक्षकों द्वारा मारपीट के आरोपों को नकार दिया। साथ ही उन्होंने बताया छात्र द्वारा शिक्षकों के साथ अभद्रता की गई है, छात्र पर अनुसानहिता के तहत कार्यवाही होगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here