Home Uncategorized रोमानिया में चमकी झांसी की बेटी: गोल्डन बेल्ट बॉक्सिंग टूर्नामेंट में इमरोज़...

रोमानिया में चमकी झांसी की बेटी: गोल्डन बेल्ट बॉक्सिंग टूर्नामेंट में इमरोज़ ने जीता रजत पदक

39
0

झांसी। यूरोपीय देश रोमानिया में आयोजित प्रतिष्ठित ‘गोल्डन बेल्ट बॉक्सिंग टूर्नामेंट’ में झांसी की होनहार मुक्केबाज इमरोज़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया है।फाइनल में रोमानिया की बॉक्सर से 4-1के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक से चूक गई।

इस अंतरराष्ट्रीय सफलता से उन्होंने एक बार फिर वैश्विक मंच पर भारत और अपने गृह जनपद झांसी का गौरव बढ़ाया है।

देश के लिए मेडल जीतने वाली इमरोज़ वर्तमान में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। यह उनकी पहली बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि नहीं है, इससे पहले भी वह विश्व पुलिस गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश को स्वर्ण पदक दिला चुकी हैं।

इमरोज़ की इस शानदार कामयाबी पर उनके पिता इशाक खान और माँ शबनम,खेल जगत और शहरवासियों में भारी उत्साह है।

 

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here