Home Uncategorized पुलिस कार्यालय, झाँसी परिसर में नवनिर्मित “रानी लक्ष्मी बाई प्रतीक्षालय” का लोकार्पण

पुलिस कार्यालय, झाँसी परिसर में नवनिर्मित “रानी लक्ष्मी बाई प्रतीक्षालय” का लोकार्पण

43
0

 

झांसी। सदस्य विधान परिषद, उत्तर प्रदेश रामतीर्थ सिंघल, जिलाधिकारी झाँसी गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा पुलिस कार्यालय, झाँसी परिसर में नवनिर्मित “रानी लक्ष्मी बाई प्रतीक्षालय” का विधिवत लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रतीक्षालय का अवलोकन करते हुए इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया तथा कहा गया कि इस प्रतीक्षालय के निर्माण से पुलिस कार्यालय आने वाले आमजन को बेहतर एवं सुविधाजनक प्रतीक्षा व्यवस्था उपलब्ध होगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी द्वारा कहा गया कि जनसुविधाओं के विस्तार एवं पुलिस कार्यालय में आने वाले फरियादियों एवं आगंतुकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना झाँसी पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविन्द कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक श्रीमती अरीबा नोमान, क्षेत्राधिकारी नगर रामवीर सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here