Home उत्तर प्रदेश निर्माण कार्य कराने के दौरान दबंगों ने प्लाट मालिक व मजदूर को...

निर्माण कार्य कराने के दौरान दबंगों ने प्लाट मालिक व मजदूर को पीटा

46
0

झांसी। प्लाट पर मकान निर्माण के दौरान दबंगों ने प्लाट मालिक और उसके यहां कार्य कर रहे मजदूर पर फावड़ा और डंडे से हमला कर दिया, इस हमले में मजदूर और प्लाट मालिक घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है जानकारी के मुताबी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र राजघाट कॉलोनी निवासी गौरी शंकर राजपूत अपने लहर गिर्द में खाली पड़े प्लाट पर मकान निर्माण कार्य करा रहा था। गौरी शंकर ने बताया की उसके मकान के बगल में पड़ोसी का भी मकान निर्माण कार्य चल रहा है। पड़ोसी ने जानबूझ कर अपना बालू गिट्टी उसके दरवाजे पर डलवा कर रास्ता बंद कर दिया। जिसका विरोध करने पर दबंग पड़ोसी ओर उसके साथियों ने उसकी व मजदूर की डंडा ओर फावड़ा से पिटाई कर दी। जिसमे दोनो को चोट आई है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here