

झांसी। उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात हुए दो रिक्रूट सिपाही अभी अपनी प्रेमनगर थाना में दो महीने की ट्रेनिंग पूरी कर ही रहे थे कि दोपहर अचानक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड द्वारा जारी किए गए दरोगा भर्ती परीक्षा परिणाम ने उनके चेहरों पर खुशी की लहर ला दी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड upprpb द्वारा यूपी पुलिस दरोगा भर्ती 2025 का अंतिम परिणाम आज जारी कर दिया। जिसमे प्रदेश भर से कुल 4,543 पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई। जिसमे 954 महिला अभ्यर्थी भी शामिल है। दरोगा भर्ती परीक्षा परिणाम आने पर थाना प्रेमनगर में तैनात सिपाही लखनऊ निवासी सरल कुमार, ज्ञानप्रकाश भारती की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आपको बता दे कि सरल कुमार गौतम ओर ज्ञानप्रकाश अभी हाल ही में 2025 में हुई उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में पास होकर सिपाही बने थे। दोनों की पोस्टिंग अभी हाल ही में अंडर ट्रेनिंग के लिए प्रेमनगर थाना में हुई थी। अभी दोनों अपनी ट्रेनिंग का दो महीना भी पूरा कर पाए की आज उनका दरोगा में सिलेक्शन हो गया। रिक्रूट सरल गौतम ओर ज्ञानप्रकाश ने बताया कि वह नौकरी के साथ साथ पढ़ाई भी कर रहे थे, मेहनत और लग्न, निष्पक्षता का परिणाम है कि आज उन दोनों का दरोगा में चयन हो गया है। इस दौरान प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडे सहित समस्त थाना स्टाफ ने बधाई शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

