Home Uncategorized खाकी को दागदार करने वाले दो सिपाही समेत छह डकैत गिरफ्तार, गिरोह...

खाकी को दागदार करने वाले दो सिपाही समेत छह डकैत गिरफ्तार, गिरोह में शामिल एक सिपाही समेत चार फरार, लूट के नकदी सौ प्रतिशत बरामद

248
0

झांसी। दिन दहाड़े गुरुवार को गुजरात के ड्राई फूड व्यापारी के मुनीम का अपहरण कर 24 लाख से अधिक की नकदी की लूटकांड करने वाले चन्दन यादव उर्फ बृजेंद्र सिंह यादव के पुत्र सूर्यांश यादव सहित खाकी को दागदार करने वाले दो पुलिस कर्मी को उनके साथियों समेत थाना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वही इस घटना में शामिल एक पुलिस कर्मी सहित चार आरोपी फरार चल रहे है। पुलिस टीम फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गुजरात अहमदाबाद के रिंग रोड निवासी किशन दिलीप भाई पंचाल ने थाना कोतवाली में गत दिवस रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि मिनर्वा चौराहा के नजदीक कुछ अज्ञात चार पहिया गाड़ी सवार बदमाशों ने उसके व साथी के साथ मारपीट कर बैग में रखे 24 लाख 90 हजार रुपए लूट लिए ओर उन्हें गाड़ी में बैठा कर कानपुर हाईवे पर छोड़ कर भाग गए। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इधर मामले को गंभीरता से लेकर एसएसपी ने थाना कोतवाली पुलिस को घटना का सफल ओर जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे। एसएसपी के निर्देश पर थाना कोतवाली पुलिस ने तमाम सीसीटीवी फुटेज ओर सर्वेलेंस की मदद से आरोपियों तक पहुंच कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम मध्यप्रदेश जिला दतिया चिरूला निवासी गौरव यादव, खुशीपुरा कानपुर रोड थाना नवाबाद निवासी सूर्यांश यादव पुत्र बृजेंद्र यादव उर्फ चंदन यादव, प्रेमनगर के बालमपुर निवासी सुखवीर, नगरा के महावीरन पुरा निवासी सूरज सिंह, उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के जिला जालौन में तैनात जिला ललितपुर के जोख लोन निवासी राघवेंद्र राजपूत, जिला ललितपुर के मड़ावरा निवासी जिला जालौन पुलिस लाइन में तैनात सिपाही मनोज बताया। वही इनके भागे हुए साथी जिला जालौन के पुलिस लाइन में तैनात सिपाही नीरज राजपूत, प्रेमनगर नवाब कैफे के पास निवासी अंकित यादव, मध्यप्रदेश जिला सतना के संस्कार तेजवानी, नितिन तेजवानी बताए। पूछताछ करने पर मास्टर माइंड सूर्यांश ने बताया कि वह नितिन तेजवानी ओर संस्कार तेजवानी के द्वारा खिलाए जा रहे ऑन लाइन सट्टे खेलता था, ओर वह सट्टे के चलते काफी कर्ज में आ गया था। नितिन ओर संस्कार सट्टे का पैसा हवाला के द्वारा लेते देते थे। सूर्यांश पर चौबीस लाख का कर्जा हो गया था। गुजरात के व्यापारी रुपया लेकर झांसी आ रहा है अगर उससे वह रुपए लूट लिए जाए तो उसका कर्ज चुकता हो जाएगा। यही सोच कर सूर्यांश ने अपने भाई ओर सिपाहियों के साथ मिलकर घटना की योजना बनाई ओर सिपाही ने गाड़ी उपलब्ध कराई ओर सभी ने मिलकर घटना को अंजाम देकर 24 लाख 90 हजार रुपए लूट कर व्यापारी को कानपुर हाईवे पर छोड़ कर भाग गए। एसएसपी ने बताया घटना में प्रयुक्त गाड़ी भी बरामद कर ली गई साथ ही लूटा गया पूरा पैसा बरामद हो गया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here