Home Uncategorized गिरजा शंकर राय के नेतृत्व में दर्जनों दवा व्यापारी हुऐ कांग्रेस में...

गिरजा शंकर राय के नेतृत्व में दर्जनों दवा व्यापारी हुऐ कांग्रेस में शामिल

49
0

झाँसी। काँग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम बुन्देलखण्ड के दौरे पर व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल पूर्व पार्षद द्वारा स्थानीय होटल में आयोजित कराया गया |

कार्यक्रम के मुख्यआतिथि राजेन्द्र पाल गौत्तम, विशिष्ठ अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, बृजलाल खाबरी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया,जिला अध्यक्ष देशराज रिछारिया, मनोज गुप्ता शहर अध्यक्ष रहे |

प्रदेश प्रभारी गौत्तम ने महानगर के व्यापारियों की समस्याओ को सुनकर विश्वास दिलाते हुए कहा कि

केंद्र एवं राज्य के चुनाव घोषणा पत्र में प्रदेश के व्यापारियों के हित में व्यापार नीति क़ो सहज़ व सरल बनाकर लागू कराने का कार्य कांग्रेस करेंगी इससे पूर्व अपने हिन्दू महासभा, आएसएस और विहिप पर असलियत बताते हुऐ स्वतंत्रता संग्राम में उनके शून्य योगदान पर सच्चाई बताये हुए माफ़ीवीर सावरकर के पौत्र के बयान पर सार्वजनिक चर्चा की

पूर्व केंद्रीय मंत्री जैन आदित्य ने गत दिवस सीपरी बाजार सब्जी मंडी पर नगर निगम कर्मियों एवं अफसरों तानाशाही क़ो व्यापारियों के बीच सब्जी मंडी दुकानदारों की बेदना में बुलडोजर से दुकाने उजाड़ने की धमकी भरी बात कही | पूर्व पार्षद मुकेश अग्रवाल ने सराफा में टैक्स बढ़ाकर ट्रेड का जबरन लाइसेंस लेने की नई व्यवस्था प्रथा का विरोध जताया |

मनोज गुप्ता शहर अध्यक्ष ने तंबाकू व्यापार में टैक्स पर टैक्स जबरन पैलेंटी /जुर्माना वसूलने ने की बात कही, नीलेश मोदी ने इलेक्ट्रॉनिक व्यापार, बलबान सिंह यादव ने पेट्रोल डीलरशिप में हो रहे उत्पीड़न की बात कही, राहुल रिछारिया ने नगर निगम जबरन जलकर की बात उठाई, अशोक जैन जनरल मर्चेंट, अ अजय जैन होटल व्यवसायी,आशिफ अहमद अध्यक्ष सब्जी मंडी सीपरी बाजार, डॉ इकबाल खान, अजय पुरवार, ने अपने विचार व्यक्त किये |

*इससे पूर्व गिरजा शंकर राय जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में दवा व्यापारियों को मुख्य अतिथि राजेन्द्र पाल गौत्तम, प्रदीप जैन आदित्य पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के समक्ष फार्मा उद्योग के दवा व्यापार से जुड़े कई प्रमुख व्यापारियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप से राजकुमार दुबे (रामराज फार्मा), विनय नायक (पार्वती मेडिकल), संजय तिवारी (मां गिद्ध वाहिनी मेडिकल एजेंसी), आशुतोष तिवारी (आशुतोष मेडिकल स्टोर), मनोज गुप्ता, रवि श्रीवास्तव, अख्तर भाई (श्रीजी फार्मा), राजेश कुशवाहा, प्रशांत गुप्ता, सोनू वर्मा, राजा कुशवाहा तथा सुमंत श्रीवास्तव शामिल हुए |*

इस अवसर पर मनीराम कुशवाहा,पूर्व प्रदेश सचिव

पिंकी जैन, अफ़ज़ाल हुसैन ट्रांसपोर्टर,अखिलेश गुरुदेव,

छोटे राजा कमर संजय तिवारी फार्मा पारुल फार्मा विजय शंकर महालक्ष्मी फार्मा चंद्रशेखर तिवारी राजकुमार दुबे फार्मा रवि श्रीवास्तव मोहम्मद निजाम खान रामू गुप्ता अजय जैन अख्तर खान संजय तिवारी प्रशांत गुप्ता आशुतोष तिवारी रवि श्रीवास्तव राजा कुशवाहा आदि उपस्थित रहे|

कार्यक्रम का संचालन मुकेश अग्रवाल एवं आभार पिंकी जैन ने किया |

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here