Home Uncategorized महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने झांसी में “एक पेड़ माँ के...

महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने झांसी में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया वृक्षारोपण

18
0

झांसी। शासन की महत्वाकांक्षी “एक पेड़ माँ के नाम” जन-अभियान के अंतर्गत महानिदेशक स्कूल शिक्षा श्रीमती मोनिका रानी के झांसी आगमन पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, टपरियन (विकासखंड बबीना) में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रामेश्वर सुधाकर सब्बनबाड मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गौंड, वन विभाग के अधिकारी, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

महानिदेशक ने विद्यालय परिसर में छात्राओं के साथ भोजन कर उसकी गुणवत्ता का अवलोकन किया तथा छात्राओं से संवाद कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों की नियमित देखभाल का संदेश दिया। उन्होंने छात्राओं एवं अधिकारियों के साथ पौधारोपण करते हुए कहा कि “माँ के सम्मान में लगाया गया प्रत्येक पौधा प्रकृति के प्रति हमारी श्रद्धा और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। वृक्षारोपण तभी सफल माना जाएगा, जब प्रत्येक पौधे का संरक्षण भी पूरी जिम्मेदारी के साथ किया जाए।”

इसके उपरांत महानिदेशक ने राजकीय इंटर कॉलेज, झांसी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की प्रगति की समीक्षा भी की।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गौंड ने कहा कि जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं कर्मचारियों से अधिकाधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए प्रत्येक पौधे के संरक्षण एवं संवर्धन को अपनी नैतिक जिम्मेदारी के रूप में निभाने का आह्वान किया।

कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी झांसी में प्रधान सहायक के नेतृत्व में आज वृक्षारोपण का भी कार्यक्रम किया गया था जिसमें कन्हैया मिश्रा प्रधान सहायक अब्दुल रहीस सिद्दीकी,अजय राय, रमेश चक्रवर्ती,नरेंद्र सुखलाल आदि के द्वारा कार्यालय में वृक्षारोपण किया गया

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक झांसी

खंड शिक्षा अधिकारी, , बी.एन. श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी दीपक श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी मनोज लक्ष्यकर, खंड शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश, खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र प्रताप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अंतिमा , खंड शिक्षा अधिकारी श्याम प्रताप, जिला समन्वयक सुश्री वैशाली बिरला,

रत्नेश त्रिपाठी, रमेश पहाड़िया, राघवेंद्र यादव, श्रीमती प्रीति सिंह, राजबहादुर तथा सोम प्रकाश राजवेंद्र सिंह, सौरभ श्रीवास्तव,सहित अनेक कर्मचारी, शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अंत में सभी के द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली तथा “हरित झांसी–स्वच्छ झांसी” के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here