झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के माल गोदाम के पास देर रात हंगामा कर रहे किन्नर ओर उसके साथी ने सूचना पर पहुंचे सिपाहियों के साथ जमकर गाली गलौज कर अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। इस दौरान एक सिपाही ने वहां से दौड़ कर जान बचाई। सरेराह खाकी के साथ हो रही इस घटना को तमाम लोग मूक दर्शक बने देखते रहे।
जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सीपरी बाजार से प्रेमनगर की ओर जाने वाले मार्ग पर माल गोदाम चौराहे पर गुरुवार की रात एक किन्नर जमीन पर पड़ी थी ओर उसी के नजदीक एक बाइक सवार युवक खड़ा होकर दोनों आपस में जमकर हंगामा कर रहे थे। तभी वहां से बाइक पर निकल रहे सिपाहियों ने दोनों को हंगामा करते देखा तो रुक कर घटना की जानकारी लेते हुए मोबाइल से वीडियो बनाने लगे तभी वहां मौजूद किन्नर ने सिपाही को गाली गलौज करते हुए मोबाइल छीनने का प्रयास करते हुए सिपाही की मारपीट कर दी। खुद पर हमला होते देख सिपाही से बाइक छोड़ कर पांच सौ मीटर दूर तक दौड़ लगाई और लेकिन किन्नर ने तब भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। सरेराह सिपाही के साथ मारपीट की यह घटना वहां सैंकड़ों तमाशबीन लोग देखते रहे। फिलहाल इस घटना को लेकर तमाशबीन बने लोग खाकी पर हमले को लेकर तमाम चर्चाएं करते देखे गए।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

