Home Uncategorized आजाद समाज पार्टी का चार को होगा प्रदर्शन, राजपाल के नाम सौंपेंगे...

आजाद समाज पार्टी का चार को होगा प्रदर्शन, राजपाल के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

43
0

झांसी। अवैध शराब बंदी सहित जनहित के कई मुद्दों को लेकर कई बार ज्ञापन देने के बाद भी कार्यवाही नहीं होने पर आजाद समाज पार्टी का चार अगस्त को होगा बड़ा आंदोलन।

शुक्रवार को स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजिनियर सोनू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वह जनपद में हो रही अवैध शराब की बिक्री बंद कराने की मांग को लेकर पूर्व में भी ज्ञापन कई बार दे चुके। लेकिन आज तक अवैध शराब की जनपद में बिक्री बंद नहीं हुई। जिससे कई परिवार बर्बाद हो रहे, बच्चे बेघर हो रहे, अनाथ हो रहे, क्योंकि शराब के नशे का आदि व्यक्ति अपने घर परिवार को बरबादी की कगार पर खड़े कर दिए। वही उन्होंने कहा कि उनकी दूसरी मांग सरकार की चल रही हर घर जल हर घर नल योजना अंतर्गत हर घर में नल तो लग गए लेकिन पानी नहीं आया है, वही उन्होंने कहा शिक्षा पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों की हालत जर्जर बनी हुई है, सरकारी स्कूलों में हादसों की आशंका बनी रहती है, इनकी मरम्मत कराई जाए, उन्होंने कहा जनपद के हर गांव ओर ब्लॉक में पुस्तकालय बनाया जाए जिससे गरीब तबके के परिवार के बच्चे भी उच्च शिक्षा ग्रहण कर सके। उन्होंने कहा कि ऐसी सात सूत्रीय मांग पत्र है, जिसमें उन्होंने कहा कि यह मांग वह कई दिनों से कर रहे लेकिन आज तक उनकी मांग नहीं मानी गई। चार अगस्त को जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजेंगे। साथ ही प्रदर्शन भी होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता सहित जनपद के आम नागरिक भी शामिल होंगे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here