Home Uncategorized कच्छा बनियान गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश पैर में गोली...

कच्छा बनियान गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश पैर में गोली लगने से हुआ घायल

85
0

झांसी। अशोक सनफ्रांस सिटी में बीते दिनों चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले कच्च बनियान धारी गिरोह के सदस्य से देर रात नवाबाद पुलिस का आमना सामना हो गया। नवाबाद थाना पुलिस ओर बदमाश की ओर से चली बंदूक से गोलियों से एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए उसके कब्जे से एक तमंचा, एक खाली ओर एक जिंदा कारतूस सहित नकदी ओर चोरी करने वाले ओजार बरामद किए है।

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवाबाद थाना पुलिस देर रात गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि अशोक सनफ्रांस सिटी ने बीते दिनों चोरी करने के उद्देश्य से घुसे बदमाश मुस्तरा स्टेशन रोड की तरफ बाइक से जा रहे है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार बदमाश को रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस पर तमंचे से फायर कर भागने लगा। पुलिस ने भी अपनी बंदूक से जवाबी फायरिंग की जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। इधर मुठभेड़ की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घायल बदमाश ने अपना नाम पाल कॉलोनी निवासी अरमान उर्फ बाला उर्फ राजू बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा ओर खाली खोखा कारतूस, हथौड़ा, पेंचकस, ओर सात सौ रूपये नकद सहित बाइक बरामद कर आरोपी बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि अशोक सनफ्रांस सिटी के अध्यक्ष विनय उपाध्याय ने नवाबाद थाना में बीते दिनों रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि अज्ञात बदमाशों द्वारा कॉलोनी में चोरी करने के उद्देश्य से प्रवेश किया गया, सुरक्षा गार्ड द्वारा रोकने पर वह बदमाश जान से मारने की नीयत से सुरक्षा गार्ड पर फायरिंग करने लगे, शोर शराबा ओर अन्य गार्ड के आने पर बदमाश भाग निकले थे। इस मामले को गंभीरता से लेकर एसएसपी ने नवाबाद पुलिस को बदमाशों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए थे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here