
झांसी। शादी कराने का झांसा देकर फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले गिरोह का साइबर थाना ओर नवाबाद थाना पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए महिलाओं समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9 लाख रुपए जेवरात सहित सात बैंक खातों में 41लाख रुपए फ्रिज कर दिए गए है।
जानकारी के मुताबिक फर्जी कॉल सेंटर के खिलाफ एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर पुलिस, ओर नवाबाद थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से जेल चौराहा स्थित राय कॉलोनी में रहने वाले सुनील राय के मकान में संचालित संस्था शादी संस्था डॉट कॉम को छापा मारकर पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस टीम ने वहां से करीब नौ लाख रुपए के जेवरात, ग्यारह महिला ओर पुरुष को गिरफ्तार कर वहां से सात बैंक अकाउंट अलग अलग खातों के जिनमें करीब 41 लाख रुपया था जिसे पुलिस ने फ्रिज करा दिया। साथ ही पुलिस ने मौके से कंप्यूटर, नौ एंड्रॉयड मोबाइल, 17 कीपैड, भारी मात्रा में सीपीयू, मोहर, दस्तावेज, शादी कराने वाले अन्य साक्ष्य बरामद लिए है। पूछताछ में पकड़े गए युवक युवतियों ने अपने नाम छत्तीसगढ़ के जांजगीर निवासी साहिल साहू, हालदार साहू, सदर बाजार भटगांव निवासी आकांक्षा श्रीवास्तव, सिमराहा निवासी पुष्पा पाल, भंडारी गेट आरती कुशवाह, हसारी निवासी रजनी आर्य, शिवाजी नगर आवास विकास कॉलोनी निवासी पूजा शर्मा, भट्टगांव निवासी दीक्षा कुमारी, नेहा कुमारी बताया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने बताया कि वह लोग छ हजार रुपए में उनके यहां काम करते थे ओर भोले भाले लोगों को कोलिंग कर अपने जाल में फंसाकर उनसे मोटी रकम ऐंठते थे। इस के संचालक हलदर साहू ओर आकांक्षा के कहने पर काम करते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

