Home Uncategorized उपचार के दौरान महिला की मौत पर हंगामा, पुलिस जांच में जुटी

उपचार के दौरान महिला की मौत पर हंगामा, पुलिस जांच में जुटी

147
0

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्रांतर्गत मेडिकल कॉलेज के पास कमला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो जाने पर उसके परिजनों ने हंगामा काट दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक नवाबाद थाना क्षेत्र के तालपुरा एवट मार्किट निवासी रिजवाना पत्नी नफीस की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे 4 जुलाई को कमला अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का कहना है कि जांच के दौरान अस्पताल वालों ने बताया कि रिजवाना को पित्त की थैली में पथरी है, उसका ऑपरेशन होगा। रिजवाना को अस्पताल में ही भर्ती कराया गया ओर उसका ऑपरेशन 6 जुलाई को होना था। परिजनों का कहना है छ जुलाई की शाम को पांच बजे अस्पताल कर्मी रिजवाना को ऑपरेशन थियेटर में ले गए लेकिन कई घंटे बाद भी उसे वापस वार्ड में नहीं लाए। काफी पूछताछ करने के बाद आईसीयू में रात नौ बजे परिजनों को रिजवाना के पास जाने दिया लेकिन वह बेहोश थी। आज सुबह अस्पताल वालों ने बताया कि रिजवाना की मौत हो गई। मौत की खबर सुनने के बाद परिजनों में आक्रोश पैदा हो गया। उन्होंने हंगामा करते हुए बबाल करना शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि अस्पताल कर्मियों ने इलाज ऑपरेशन के दौरान गलत इलाज से उसकी मौत हो गई। सूचना पर विश्वद्यालय चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे ओर हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here