Home Uncategorized वार्ड नं 5 ईसाईटोला एवं 19 बंगलाघाट में हुई नुक्कड़ सभाएं 

वार्ड नं 5 ईसाईटोला एवं 19 बंगलाघाट में हुई नुक्कड़ सभाएं 

42
0

झांसी। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे के नेतृत्व में चल रहे ‘बेहतर झांसी अभियान ‘ के अंतर्गत वार्ड नं 5 ईसाईटोला प्रथम एवं वार्ड नं 19 बंगालघाट में नुक्कड़ सभाएं हुई।

जिसमें स्थानीय नागरिकों ने बिजली, पानी, सड़क , सफाई , हैंडपंप आदि की समस्याओं से अवगत कराया। वार्ड में जनसंपर्क कर समस्याएं एकत्रित की गई।

सभा को संबोधित करते हुए दीपक शिवहरे , नफीस मकरानी , भरत राय, अमीर चंद आर्य, दिलीप अग्रवाल, विशाल वर्मा, जुगल किशोर, रोवेश खान , मेहताब आलम , विष्णु सेन, खालिद अली, सागिल अली व जावेद खान कल्लू आदि ने कहा कि अभियान का उद्देश्य समस्याएं सुनना नहीं बल्कि संघर्ष के माध्यम से समाधान करना है। लोगों से संवाद कर उन्हें अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से जवाबदेही सुनिश्चित करने प्रेरित कर जागरूक बनाना है।

संचालन महानगर अध्यक्ष मो. आसिफ ने किया ओर अंत में उमाचरण वर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here