Home Uncategorized बारिश ने खोली स्मार्ट सिटी की पोल, हर गली मोहल्ले में सड़कों...

बारिश ने खोली स्मार्ट सिटी की पोल, हर गली मोहल्ले में सड़कों पर भरी गंदगी ओर पानी, कांग्रेसियों ने लगाया स्मार्ट सिटी के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप

119
0

झांसी। मानसून की पहली बारिश ने ही स्मार्ट सिटी के दावों की पोल खोल कर रख दी। कई गली मोहल्ले ओर कॉलोनियों में बारिश से भरे गंदे पानी ओर गंदगी में लोगों को निकलना पड़ रहा है। इस पर कांग्रेसियों ने नगर निगम पर निकम्मा होने ओर स्मार्ट सिटी के नाम पर भ्रष्टाचार फैलाने का आरोप लगाया है।

शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी हाथ में वाइपर और डस्तविंन लेकर नगर निगम पहुंचे। अफसरों का घेराव करते हुए बताया कि नगर निगम में स्मार्ट सिटी के नाम कर सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के निकम्मे है, नगर निगम में प्राइवेट कंपनी को नाले सफाई की जिम्मेदारी दी गई उसके बावजूद भी केवल भ्रष्टाचार हुआ अगर नालों की ठीक तरीके से सफाई हुई होती तो आज बारिश में लक्ष्मी गेट से लेकर गल्ला मंडी रोड, अजय इंक्लेव, गुदरी मोहल्ला, बड़ागांव गेट बाहर सहित शहर में जल भराव नहीं होता। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था नहीं हुई तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। इस दौरान अधिवक्ता विवेक वाजपेई, अमीरचंद, डॉक्टर सुनील तिवारी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here